फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather Update: हिमाचल में दो दिन भारी बारिश और अंधड़ चलने का अलर्ट, 20 जून तक दस्तक दे सकता है मानसून

Tue, 14 Jun 2022 06:49 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 15 जून से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में बारिश की संभावना है। 18 जून तक प्रदेश के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में बारिश जारी रहने की संभावना है। 
विज्ञापन
हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में 20 जून तक मानसून पहुंचने के आसार हैं। इससे पहले प्री मानसून बौछारें गिरने की संभावना है। प्रदेश में दो दिन भारी बारिश व अंधड़ चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 15 जून से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में बारिश की संभावना है। 18 जून तक प्रदेश के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में बारिश जारी रहने की संभावना है। 16 व 17 जून को भारी बारिश व अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 15 जून को भी अंधड़ चलने का अलर्ट जारी हुआ है। वहीं, मंगलवार को शिमला समेत अन्य भागों में मौसम साफ बना रहा। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कुछ क्षेत्रों में लू भी चली।  मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि देश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। अगर मानसून कहीं कमजोर नहीं पड़ा तो 20 जून तक प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बुधवार से प्रदेश के मौसम में बदलाव आएगा। इस दौरान कई क्षेत्रों में बादल बरसेंगे। प्री मानसून की यह बौछारें प्रदेश में तपती गर्मी से कुछ राहत देंगी।

विज्ञापन


इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 15 से 18 जून तक मैदानी इलाकों, निचली व मध्य पहाड़ियों वाले भागों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। 16 और 17 जून को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला व सिरमौर जिले में भारी बारिश की संभावना है। इससे पानी, बिजली व संचार सेवाएं बाधित हो सकती हैं। भारी बारिश से भूस्खलन की भी संभावना है। 

न्यूनतम तापमान
प्रदेश में 13 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है। शिमला में न्यूनतम तापमान 19.1, सुंदरनगर 19.5, भुंतर 17.1, कल्पा 11.4, धर्मशाला 25.2, ऊना 24.7, नाहन 27.5, केलांग 8.2, पालमपुर 20.5, सोलन 19.2, मनाली 14.8, कांगड़ा 22.7, मंडी 20.2, बिलासपुर 24.0, हमीरपुर 20.2, चंबा 21.1, डलहौजी 19.5, कुफरी 15.8, रिकांगपिओ 16.5, धौलाकुंआ 24.0, पांवटा साहिब 24.0, जुब्बड़हट्टी 24.3 और बरठीं में 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम   तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र            तापमान

ऊना           43.2   
बिलासपुर    40.5   
कांगड़ा       39.6   
हमीरपुर     39.5   
नाहन         39.0   
चंबा           38.9   
धर्मशाला    37.2   
सोलन        36.2   
शिमला       28.8  
कल्पा         26.1  
केलांग        24.1  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें