फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather Update: रोहतांग में बर्फबारी, प्रदेश में भारी बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

Sat, 21 May 2022 08:32 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

 मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 22 मई से प्रदेश में एक और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आएगा। प्रदेश के कई भागों में भारी बारिश, ओलावृष्टि व अंधड़ का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
लाहौल में ताजा बर्फबारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में भारी बारिश, ओलावृष्टि व अंधड़ का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 22 मई से प्रदेश में एक और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आएगा। विभाग ने 22 मई को प्रदेश के मैदान, मध्य व उच्च पर्वतीय भागों के लिए बारिश, ओलावृष्टि व अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 23 मई के लिए कई भागों में भारी बारिश, ओलावृष्टि व अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान मध्य पर्वतीय अधिकतर क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है। 24 मई को कुछ भागों में बारिश हो सकती है। जबकि 25 को उच्च पर्वतीय भागों में मौसम साफ रहेगा, जबकि मैदानी व मध्य पर्वतीय एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


वहीं, शनिवार को रोहतांग सहित चोटियों पर फिर बर्फबारी हुई है। कुल्लू-मनाली में बारिश हुई जबकि राजधानी शिमला में धूप खिली रही। कुल्लू जिला के आनी, बंजार, कुल्लू और मनाली में दिनभर अंधड़ के साथ रुक-रुककर बारिश होती रही। रोहतांग दर्रा, बारालाचा दर्रा, कुंजुम दर्रा, रघुपुरगढ़, घेपन पीक, लेडी ऑफ केलांग, मुलकिला, नीलकंठ, मकवरे, शिकवरे की चोटियों पर बर्फबारी के साथ ओलावृष्टि भी हुई है। 

अंधड़ से बगीचों में पेड़ों से गिरे सेब
उधर, कुल्लू जिले में बागवानों पर इस बार मौसम की मार कम होती नहीं दिख रही है। अंधड़ ने सैंज घाटी के बागवानों को झटका दिया है। अंधड़ से बागवानों के सेब जमीन पर गिर गए हैं।  सेब सीजन से पहले ही बागवानों को मौसम के कारण नुकसान उठाना पड़ रहा है। पिछले दिनों भी अंधड़ से बागवानों को नुकसान हुआ है। यह क्रम रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सैंज घाटी में शुक्रवार देर शाम आए अंधड़ से अधिकतर क्षेत्रों में सेब की फसल पर विपरीत असर पड़ रहा है। घाटी के बागवानों का कहना है कि अंधड़ से सेब के पेड़ का एक हिस्सा लगभग खाली हो गया है। अंधड़ का क्रम रुकने के बाद जब बागवान बगीचों में पहुंचे तो नुकसान देखकर हैरान रह गए। सेब पेड़ों से नीचे गिर गए हैं। अंधड़ ने बागवानों को संकट में डाल दिया है। बागवान आलम, पाल ठाकुर, गिरधारी लाल, परस राम, निमत राम ने कहा कि पहले सूखे जैसे हालात से सेब की सेटिंग प्रभावित हुई और अब तूफान दिक्कतों को बढ़ा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र            अधिकतम        न्यूनतम
ऊना              41                  21.2
बिलासपुर       38.5               22.5
कांगड़ा           37.1               21.3
हमीरपुर         37                 19.5
नाहन           38                   23.5    
चंबा             32.8                 20.7
धर्मशाला      34                    20.2
सोलन          35                   17.8
शिमला        27.9                 14.6
कल्पा          20.4                 6.0
केलांग         14.1                 4.9

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें