हिमाचल प्रदेश में ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में 25 और 26 दिसंबर को भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले भागों में 24 दिसंबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। जबकि उच्च पर्वतीय भागों में कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के की ओर से जारी साप्ताहिक मौसम बुलेटिन के अनुसार 23 और 24 दिसंबर को प्रदेश के ज्यादातर भागों में बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान शिमला, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा, कुल्लू और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है।
बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 23.7, बिलासपुर 21.0, सोलन 20.2, कांगड़ा 19.7, सुंदरनगर 20.8, हमीरपुर 19, चंबा 18.1, धर्मशाला 20.2, शिमला 13.9, मनाली 12, डलहौजी 9.2, भुंतर 18.8, कल्पा 8.8 और केलांग में 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
क्षेत्र न्यूनतम तापमान (डिग्री