फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: हिमाचल में पांच दिन घने कोहरे का अलर्ट, बिलासपुर और मंडी में छाई धुंध; एक दिसंबर से मिलेगी राहत

Wed, 25 Nov 2026 12:08 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में अगले सात दिनों तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने 25 से 29 नवंबर तक कुछ स्थानों पर देर रात और सुबह घने कोहरे की चेतावनी दी है। बिलासपुर में घना और मंडी में मध्यम कोहरा दर्ज किया गया, जबकि ताबो प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा।
विज्ञापन
हिमाचल मौसम अपडेट। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज फिलहाल शुष्क बना रहेगा, लेकिन मैदानी और निचले क्षेत्रों में सुबह-शाम कोहरे की परेशानी बढ़ सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से 25 से 29 नवंबर तक प्रदेश के कुछ स्थानों पर घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार एक दिसंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से 25 नवंबर को जारी बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। बिलासपुर में घना कोहरा दर्ज किया गया, जहां दृश्यता करीब 100 मीटर रही। वहीं, मंडी में मध्यम कोहरा छाया रहा और दृश्यता लगभग 400 मीटर रिकॉर्ड की गई।

विभाग के अनुसार 25 से 29 नवंबर तक अलग-अलग स्थानों पर देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है। 30 नवंबर और एक दिसंबर को कोहरे को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

ताबो सबसे ठंडा, ऊना सबसे गर्म
प्रदेश में न्यूनतम तापमान के मामले में ताबो सबसे ठंडा रहा। यहां पारा माइनस 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान के मामले में ऊना सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अन्य प्रमुख स्थानों की बात करें तो शिमला में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री, मनाली में 4.6 डिग्री, सोलन में 3.8 डिग्री, सुंदरनगर में 3.7 डिग्री, भुंतर में 2.2 डिग्री और केलांग में माइनस 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कई स्थानों पर सामान्य से अधिक रहा अधिकतम तापमान
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के अधिकांश केंद्रों पर अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ। हालांकि, कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 12 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कहीं भी बारिश या बर्फबारी रिकॉर्ड नहीं की गई। मौसम विभाग ने वाहन चालकों को कोहरे के दौरान सावधानी बरतने और कम दृश्यता वाले क्षेत्रों में धीमी गति से वाहन चलाने की सलाह दी है।

प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान


 
स्थान न्यूनतम तापमान (°C)
शिमला 10.2
धर्मशाला 9.4
ऊना 7.9
बिलासपुर 7.0
कांगड़ा 7.5
सोलन 3.8
सुंदरनगर 3.7
मनाली 4.6
मंडी 4.9
भुंतर 2.2
केलांग -1.2
कुकुमसेरी -3.7
ताबो -6.1
विज्ञापन

मौसम विभाग का सात दिनों का पूर्वानुमान



 
तिथि मौसम का पूर्वानुमान कोहरे की चेतावनी
25 नवंबर शुष्क कुछ स्थानों पर देर रात और सुबह
26 नवंबर शुष्क कुछ स्थानों पर देर रात, सुबह और पूर्वाह्न
27 नवंबर शुष्क कुछ स्थानों पर देर रात और सुबह
28 नवंबर शुष्क कुछ स्थानों पर देर रात और सुबह
29 नवंबर शुष्क कुछ स्थानों पर देर रात और सुबह
30 नवंबर शुष्क कोई चेतावनी नहीं
1 दिसंबर शुष्क कोई चेतावनी नहीं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें