फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल में दो दिन मौसम साफ, 25 से फिर बारिश-बर्फबारी की संभावना

Wed, 22 Feb 2023 02:42 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

प्रदेश में दो दिन मौसम साफ रहने के आसार हैं। राजधानी शिमला व अन्य भागों में आज धूप खिलने के साथ हल्के बादल भी छाए हुए हैं।
विज्ञापन
मौसम(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में दो दिन मौसम साफ रहने के आसार हैं। राजधानी शिमला व अन्य भागों में आज धूप खिलने के साथ हल्के बादल भी छाए हुए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 24 फरवरी तक मौसम शुष्क बना रहने के आसार हैं। जबकि 25 व 26 फरवरी को कई भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है।

विज्ञापन


मध्य पर्वतीय कुछ भागों में 26 फरवरी को अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। वहीं, उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर आज भी हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। बीते 24 घंटों के दौरान नादौन में 35, मशोबरा 27, शिमला 24, हमीरपुर 17, मनाली 16, रामपुर 15, सराहन 14 और कोठी में 13 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 

न्यूनतम तापमान 
शिमला में न्यूनतम तापमान 4.0, सुंदरनगर 5.8 भुंतर 4.1, कल्पा माइनस 2.2, धर्मशाला 7.2, ऊना 8.2, नाहन 12.6, केलांग माइनस 5.4, पालमपुर 8.0, सोलन 6.0, मनाली 1.0, कांगड़ा 8.6, मंडी 6.6, बिलासपुर 11.0, हमीरपुर 6.8, चंबा 7.5, डलहौजी 6.5, जुब्बड़हट्टी 8.4, कुफरी 2.5, कुकुमसेरी माइनस 1.6, नारकंडा 0.3, रिकांगपिओ 1.1, सेऊबाग 3.5, धौलाकुआं 9.7 बरठीं 6.8, पांवटा साहिब 14.0 और सराहन में 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें