हिमाचल प्रदेश में सोमवार को येलो और मंगलवार को भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 19 और 20 अप्रैल भारी बारिश, तूफानी हवाएं चलने आदि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के बागवान ओलावृष्टि से आशंकित हैं। पहले ही प्रदेश के निचले क्षेत्रों में सेब के फलों की कमजोर किलाड़-बैरागढ़ वाया साच पास मार्ग पर मरथनालू नाला में रविवार को एक हिमखंड गिरा। इससे लोनिवि की मशीनरी और आठ मजदूर बाल-बाल बचे।
विज्ञापन
किलाड़-बैरागढ़ वाया साच पास मार्ग पर विभागीय मशीनरी नाले में गिरे हिमखंड को हटाते हुए जैसे ही दूसरे छोर पर पहुंची तो हिमखंड को आता देखकर दूसरे छोर पर तैनात कर्मचारियों ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। काम कर रहे मजदूरों ने भी बिना वक्त गंवाकर वहां से भाग कर अपनी जानें बचाईं।
टनों के हिसाब से नाले में गिरे हिमखंड की जद में आने से कोई भी हताहत तो नहीं हुआ है, लेकिन मजदूरों की सूझबूझ के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। रविवार को प्रदेश में न्यूनतम तापमान केलांग में 2.8 डिग्री सेल्सियस और ऊना में अधिकतम 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।