फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट, मनाली-समदो समेत प्रदेश में 23 सड़कें अभी भी बंद

Wed, 14 Jul 2021 08:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 17 और 18 जुलाई को कई क्षेत्रों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 
विज्ञापन
भूस्खलन से मनाली-ग्रांफू-काजा-समदो सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को हुई भारी बारिश के बाद लोक निर्माण विभाग ने ठप हुई 110 सड़कों में से 87 बहाल कर दी हैं। बुधवार शाम तक 23 सड़कें यातायात के लिए बंद रहीं। भारी भूस्खलन से मनाली-ग्रांफू-समदो सड़क बुधवार को ठप हो गई है। 181 पेयजल योजनाएं अभी भी प्रभावित चल रही हैं।  मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 17 और 18 जुलाई को कई क्षेत्रों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

विज्ञापन


बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। शिमला में सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी हुई। कुल्लू जिले में औट-लारजी-सैंज मार्ग पागलनाला में बाढ़ से 10 घंटे अवरुद्ध रहा। दोनों तरफ करीब 100 वाहन फंसे रहे। जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में 10 सड़कों के साथ पेयजल और सिंचाई की 110 स्कीमों को नुकसान हुआ है। सिरमौर में बारिश से बंद 10 सड़कों पर अभी आवाजाही बहाल नहीं हो पाई।

इससे लोक निर्माण विभाग को 74 लाख का नुकसान हुआ। नाहन के हरिपुरधार में डंगा गिरने से तीन लोगों के घरों को खतरा हो गया है। बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 36.8, कांगड़ा में 33.0, बिलासपुर में 32.0, हमीरपुर में 31.1, चंबा में 31.3, सोलन में 27.2, नाहन में 25.7, कल्पा में 23.3, शिमला में 22.3, डलहौजी में 20.7 और केलांग में 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अलर्ट जारी कर कहा कि भारी बारिश से पेड़ गिरने और भूस्खलन का खतरा  हो सकता है। ऐसे में सैलानियों व स्थानीय लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की अपील की गई है। 
विज्ञापन


भूस्खलन से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त, दो पंचायतों में पेयजल संकट
उधर, भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से रामपुर के बाहलीधार से नीचे नोग घाटी को जोड़ने वाली मुख्य पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे डंसा और लालसा पंचायतों की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। पेयजल आपूर्ति बाधित होने से क्षेत्र के लोगों को दो दिनों से पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। पेयजल आपूर्ति बंद होने से लोगों के रोजमर्रा के कार्य भी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। गौरतलब है कि रामपुर विकास खंड की करीब आधा दर्जन पंचायतों को सेरीपुल बाहलीधर उठाऊ पेयजल योजना से आपूर्ति मुहैया करवाई जा रही है।

लेकिन भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने से यहां पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। पेयजल उपभोक्ता बरसात के मौसम में दूर-दूर से पानी ढोने को मजबूर हैं। पेयजल उपभोक्ता जयचंद, अजय कुमार, फूला सिंह, सुंदर सिंह, शालिग राम, बंसी लाल, दौलत राम, बिहारी लाल, सैन राम और सुरंजन ठाकुर सहित कई अन्य लोगों ने जल शक्ति विभाग से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग उठाई है। जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता किशोर शर्मा ने कहा कि बीते दिनों भारी बारिश के कारण पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। उन्होंने बताया कि लाइन की मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। जल्द ही लोगों को पेयजल सुविधा बहाल करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें