उधर, सप्ताह बाद लाहौल घाटी में फिर से मौसम बदला है। घाटी में बुधवार को ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। अटल टनल के दोनों छोर के साथ सिस्सू व कोकसर में बूंदाबांदी से मौसम ठंडा हो गया है। अटल टनल रोहतांग तथा घाटी में बर्फ के दीदार के लिए पहुंचे पर्यटकों ने बूंदाबांदी के बीच बर्फ में मस्ती की। पर्यटकों से नॉर्थ पोर्टल से लेकर सिस्सू और कोकसर में रौनक बनी हुई है। ताजा बर्फबारी से रोहतांग दर्रे सहित कुंजम जोत व शिंकुला दर्रे की बहाली का कार्य प्रभावित हुआ। बीआरओ रोहतांग बहाल करते हुए कोकसर से रोहतांग की ओर बढ़ रहा है। मनाली की ओर से मढ़ी के करीब पहुंच चुका है।
स्पीति घाटी को जिला मुख्यालय के साथ कुल्लू-मनाली से जोड़ने के लिए घाटी के लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि बीआरओ ग्रांफू-काजा-समदो मार्ग बहाली के करीब है। लेकिन मौसम के कारण बर्फ हटाओ अभियान बार-बार प्रभावित हो रहा है। लाहौल घाटी में कोरोना के केस बढ़ने से लोगों की चिंता भी बढ़ गई है। लाहौल में कोरोना के केस पौने दो सौ तक पहुंच गए है। बीआरओ कमांडर कर्नल उमा शंकर ने बताया कि ऊंची चोटियों में एक बार फिर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है, जिससे बीआरओ को बर्फ हटाने का काम बार-बार प्रभावित हो रहा है।