आज कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना, कल से माैसम साफ
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आज कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 11 से 16 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। आज राजधानी शिमला में भी धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं। वहीं, अगले 3-4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं अगले 4-5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार हैं।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 11.5, सुंदरनगर 13.2, भुंतर 9.5, कल्पा 2.9, धर्मशाला 11.3, ऊना 13.7, नाहन 15.0, केलांग -2.3, पालमपुर 9.5, सोलन 11.6, मनाली 5.9, कांगड़ा 12.8, मंडी 14.5, बिलासपुर 16.4, हमीरपुर 13.7, जुब्बड़हट्टी 12.2, कुफरी 9.9, कुकुमसेरी -0.6, नारकंडा 7.6, भरमाैर 8.1, रिकांगपिओ 6.3, पांवटा साहिब 21.0, बरठीं 15.3, सराहन 10.0, ताबो 1.5 व बजाैरा में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।