पोस्ट मानसून सीजन में सामान्य से 97 कम बारिश
वहीं राज्य में पोस्ट मानसून सीजन में 1 से 21 अक्तूबर तक सामान्य से 97 फीसदी कम बारिश हुई है। कांगड़ा में सामान्य से 94, किन्नाैर 98, लाहाैल-स्पीति 99,मंडी 81 व ऊना जिले में 46 फीसदी कम बारिश हुई है। इस अवधि के दाैरान बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कुल्लू, शिमला, सिरमाैर व सोलन जिले में बारिश हुई ही नहीं।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 12.0, सुंदरनगर 10.1, भुंतर 9.6, कल्पा 4.6, धर्मशाला 14.9, ऊना 14.4, नाहन 18.1, केलांग 3.1, पालमपुर 11.5, सोलन 9.3, मनाली 8.3, कांगड़ा 14.0, मंडी 13.0, बिलासपुर 14.7, हमीरपुर 14.1, चंबा 14.1, डलहाैजी 12.9, कुफरी 10.7, कुकुमसेरी 1.3, नारकंडा 8.7, रिकांगपिओ 7.7, समदो 5.6, कसाैली 14.6, पांवटा साहिब 19.0, सराहन 9.0, ताबो 0.1, मशोबरा 11.7, सैंज 10.4 व बजाैरा में 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।