ऑरेंज अलर्ट के बीच मंगलवार को रोहतांग दर्रा सहित भरमौर और पांगी की चोटियों पर बर्फबारी हुई। शिमला में दोपहर बाद बादल बरसे। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार को बादल छाए रहे। हवाएं चलने से फिर ठंडक बढ़ गई है। प्रदेश के अधिकतम तापमान में मंगलवार को सोमवार के मुकाबले सात से आठ डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज हुई। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सोलन जिला के कई क्षेत्रों में बुधवार को अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश में नौ अप्रैल को भी मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। दस अप्रैल को धूप खिलने की संभावना है। 11 से 13 तक फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कई जगह बारिश, बर्फबारी और अंधड़ के आसार हैं।