बर्फबारी से मनाली-लेह के साथ कोकसर से रोहतांग व ग्रांफू-लोसर मार्ग बंद
जनजातीय जिले लाहाैल-स्पीति में बुधवार सुबह से घाटी में रुक-रुक बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी से मनाली-लेह मार्ग के साथ कोकसर से रोहतांग व ग्रांफू-लोसर मार्ग बंद हो गया है। वहीं मनाली से अटल टनल व कोकसर बहाल है। रोहतांग व कुंजम दर्रा में 15-15 और कोकसर में 10 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई है। वहीं हल्की बर्फबारी के बीच सैलानियों ने खूब मस्ती की है।
11 नवंबर तक ऐसा रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आज लाहाैल-स्पीति, किन्नाैर, चंबा और कुल्लू जिले में कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी की संभावना है। जबकि कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर व बिलासुपर जिले के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। 6 से 11 नवंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं। अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है और अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। इसके बाद अगले 3-4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।
कहां कितनी बारिश
बीते 24 घंटों के दाैरान कोठी में 7.0, सांगला 6.2, ब्राह्मणी 4.2, कल्पा 3.6, नंगल बांध 2.5, श्रीनयना देवी 2.4, मनाली 2.0, ओलिंडा 1.8, काहू 1.7 व ऊना में 1.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। ताजा बारिश-बर्फबारी से पारा और गिर गया है। शिमला में भी रातें और ठंडी होने लगी हैं।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 8.4, सुंदरनगर 12.7, भुंतर 11.3, कल्पा 2.8, धर्मशाला 13.8, ऊना 15.5, नाहन 12.6, केलांग -0.4, पालमपुर 10.0, सोलन 11.0, मनाली 6.9, कांगड़ा 13.6, मंडी 13.3, हमीरपुर 14.1, कुफरी 6.3, कुकुमसेरी -1.8, नारकंडा 5.4, भरमाैर 7.9, रिकांगपिओ 7.0, सराहन 10.0, ताबो -2.2 व बजाैरा में 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
ऊना 31.2
हमीरपुर 29.8
कांगड़ा 28.1
नाहन 27.7
मंडी 27.7
सोलन 25.5
धर्मशाला 24.0
शिमला 20.4
मनाली 19.2