फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: युवती ने विधायक पर लगाए प्रताड़ना के आरोप, जान को खतरा बताया, मामले में महिला आयोग ने लिया संज्ञान

Mon, 03 Nov 2025 05:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/चंबा।

सार

चंबा जिले के चुराह के विधायक हंसराज और उन पर आरोप लगाने वाली युवती सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
हिमाचल महिला आयोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंबा जिले के चुराह से भाजपा विधायक हंसराज पर लगे आरोपों पर संज्ञान लेते हुए राज्य महिला आयोग ने जांच के आदेश दिए हैं। महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी ने एसपी चंबा को जांच सौंपते हुए पूरे मामले में रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने एसपी को कहा है कि ग्राउंड जीरो पर जांच करें और अगर आवश्यकता है तो युवती और उसके परिवार को पुलिस सुरक्षा मुहैया भी मुहैया करवाएं। इसी मामले में जनवादी महिला संगठन ने भी आयोग को शिकायत दी है और निष्पक्ष जांच कर विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। आयोग ने यह शिकायत भी एसपी को भेज दी है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि चुराह की एक युवती ने विधायक पर कुछ समय पहले अश्लील चैट करने का आरोप लगाया था। अब युवती का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें युवती ने अपनी और परिवार की जान को विधायक और उनके समर्थकों से खतरा बताया है। इसके साथ ही विधायक पर देवदार के पेड़ों को कटवा कर घर बनाने का भी आरोप लगाया है। युवती ने पुलिस, डॉक्टर और जेई पर भी धमकाने के आरोप लगाए। युवती ने कहा कि विधायक का क्रशर और पेट्रोल पंप है जिसकी भी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

उधर, विधायक ने युवती के आरोप को निराधार बताते हुए एसपी चंबा को मेल पर शिकायत भेज निष्पक्षता से जांच करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि उनकी छवि को खराब करने के लिए ऐसे हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। विधायक ने साफ किया है कि प्रशासन, सरकार और अपने स्तर पर मामले की जांच करवाएंगे। आखिरकार इसके पीछे कौन है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि उनके पास मेल पर शिकायत पहुंची है और निष्पक्षता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें