फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 14 जनवरी तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान, दो डिग्री चढ़ा पारा

Fri, 08 Jan 2021 05:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
धूप खिलने के बाद चंबा में होली की पहाड़ियों का नजारा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नगर निकायों के मतदान के दिन रविवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। धूप खिली रहने से मतदान करने वालों को ठंड से राहत मिलेगी। हिमाचल प्रदेश में 14 जनवरी तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। शुक्रवार को शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। मैदानी जिलों में कई जगह शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। दोपहर बाद इन क्षेत्रों में धूप खिली।

विज्ञापन


रविवार को प्रदेश में शहरी निकायों के लिए मतदान है। प्रदेश में बीते दिनों हुई बर्फबारी के चलते मतदान के लिए लोगों को मुश्किलें पेश आने के आसार थे, लेकिन बीते दो दिन से प्रदेश में मौसम खुल गया है। रविवार को भी धूप खिलने से चुनाव प्रक्रिया आसानी से पूरी हो सकेंगी। शुक्रवार को शिमला में दिन भर धूप खिली रही।

बीते दिनों आए मौसम में बदलाव से शहर में बढ़ी ठंड से लोगों को निजात मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 14 जनवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान जताया है। शुक्रवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 22.5, हमीरपुर 22.4, सोलन 22.0, ऊना-कांगड़ा 21.2, नाहन 21.6, सुंदरनगर 21.3, भुंतर 19.7, शिमला 17.4, धर्मशाला 16.2, कल्पा 10.0, डलहौजी 7.1 और केलांग में 4.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन


उधर, वीरवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 10.0, कल्पा माइनस 4.3, सोलन 1.5, मनाली-सुंदरनगर 2.0, भुंतर 3.0, डलहौजी 3.2, मंडी 4.0, धर्मशला-चंबा 4.4, कुफरी 5.4, शिमला 6.2, ऊना 8.4 और नाहन में 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें