फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों को अब घर बैठे मिल जाएगा मां वैष्णो देवी का प्रसाद

Fri, 08 Jan 2021 12:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
वैष्णो देवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते शक्तिपीठ माता वैष्णो देवी के मंदिर जाने से वंचित रहने वाले श्रद्धालुओं को अब मंदिर का प्रसाद डाक विभाग के माध्यम से घर द्वार मिलेगा। डाकिया लोगों के आर्डर किए गए पैकेट बंद प्रसाद को घर पर आकर देगा। ऑनलाइन प्रसाद आर्डर करने की सुविधा मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं को दी है।

विज्ञापन


मंदिर की वेबसाइट पर प्रसाद आर्डर कर श्रद्धालु इसका ऑनलाइन भुगतान कर अपनी आर्डर की गई मात्रा मंगवा सकते हैं। बता दें कि प्रदेश में माता चिंतपूर्णी मंदिर के प्रसाद को ऑनलाइन मंगवाने की सुविधा भक्तों को दी गई है।

प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों से लोग कोरोना महामारी के चलते हर साल की भांति इस साल मंदिर नहीं जा पाए या मंदिर जाने से परहेज कर रहे हैं। ऐसे में इस बार प्रसाद घर पर पहुंचाने का निर्णय मंदिर और डाक विभाग ने लिया।
विज्ञापन


हालांकि प्रदेश में बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध और नैना देवी माता मंदिर के प्रसाद को भी डाक विभाग के माध्यम से ऑनलाइन भेजने का प्रस्ताव विभाग ने दिया था, लेकिन मंदिर प्रबंधन की ओर से इसे स्वीकृत नहीं किया गया। प्रवर अधीक्षक डाक विभाग मंडल हमीरपुर आरके चौधरी ने कहा कि चिंतपूर्णी मंदिर की भांति मां वैष्णो देवी से भी भक्त ऑनलाइन प्रसाद मंगवा सकते हैं। डाक विभाग का डाकिया घर द्वार प्रसाद पहुंचाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें