वहीं, ऊना में अधिकतम तापमान 26.2, सुंदरनगर-भुंतर 24.2, हमीरपुर 24.1, बिलासपुर 9.5, कांगड़ा 23.6, सोलन 22.5, चंबा 22.4, नाहन 21.2, धर्मशाला 18.2, शिमला 17.4, कल्पा 13.2, डलहौजी 10.3 और केलांग में 5.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।
क्षेत्र न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग -5.2
मनाली 1.0
कल्पा -0.5
कुफरी 4.8
शिमला 5.7
मौसम विभाग की भारी बर्फबारी की चेतावनी से सीमा सड़क संगठन के रोहतांग दर्रा की बहाली के अभियान को ब्रेक लग सकता है। बीआरओ ने रोहतांग से बर्फ हटाने का काम युद्धस्तर पर शुरू किया है, लेकिन यदि फिर से बर्फबारी हुई तो अभियान को ब्रेक लग सकता है। इसी तरह हाईवे-305 से भी बर्फ हटाने का काम बाधित हो सकता है। बीते दिन आनी की तरफ से जलोड़ी दर्रा तक हाईवे से बर्फ को हटाकर जिला मुख्यालय कुल्लू पहुंचने वाले लोगों की बड़ी राहत दी है। अब लोगों को 10 के बजाए चार किलोमीटर तक पैदल बर्फ में सफर करना पड़ेगा।
हालांकि आखिरी में बीआरओ ने रोहतांग और बारालाचा पास के लिए एक साथ राहलाफाल और दारचा से सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली-लेह मार्ग से बर्फ हटाने की मुहिम शुरू की थी। एक सप्ताह बाद 94 आरसीसी ने गुफा होटल से कोकसर की ओर से रोहतांग की चढ़ाई शुरू कर दी थी। 70 आरसीसी की टीम ने मनाली से 33 किलोमीटर दूर ब्यासनाला तक बर्फ को हटा दिया था। जबकि कोकसर से 94 आरसीसी की टीम सात किलोमीटर आगे बाईपास के करीब पहुंच गई थी। चार दिन पहले रोहतांग और बारालाचा में जमकर बर्फबारी होने से बीआरओ की टीमों को झटका लगा और फिर से नए सिरे से बर्फ हटानी पड़ी। दो दिन से बीआरओ ने करीब दस किलोमीटर से बर्फ को हटा दिया है। अब फिर से दिक्कतें खड़ी हो सकती हैं।