फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में बारिश और अंधड़ चलने की चेतावनी, 12 जून तक मौसम खराब रहने के आसार

Sun, 07 Jun 2020 08:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में दस जून को फिर मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला में इस दौरान बारिश और अंधड़ चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं, प्रदेश के मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 12 जून तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। रविवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकतर इलाकों में मौसम शुष्क रहा। सोमवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है।

विज्ञापन




उधर, बीते कुछ दिन से राज्य में मौसम का मिजाज बदलने से किसानों और बागवानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। हाल ही में हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। प्रदेश के तापमान में भी गिरावट आई है। रविवार को कल्पा का न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शिमला में 13.6, सुदरनगर 18.2, भुंतर 17.1, धर्मशाला 15.6, ऊना 19.2, नाहन 19.7, केलांग 8.4, पालमपुर 16.5, सोलन 14.2, मनाली 10.6, कांगड़ा 19.6, मंडी 18.2,  बिलासपुर 18.5, हमीरपुर 18.2, चंबा 17.8, डलहौजी 13.3 और कुफरी का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांवटा साहिब का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। शिमला 20.6, सुंदरनगर 30.7, भुंतर 31.3, कल्पा 22.3, धर्मशाला 26.4, ऊना 32.8, नाहन 28.8 सलन 24.5, कांगड़ा 31.3, बिलासपुर 32.5, हमीरपुर 32.5, हमीरपुर 32.0, चंबा 30.9, डलहौजी 18.1 और केलांग का अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें