फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में पूर्व स्वास्थ्य निदेशक के साथ तीन और रिकॉर्डिंग मिले, एजेंट किया गिरफ्तार

Sun, 07 Jun 2020 08:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पांच लाख के लेन-देन से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के वायरल ऑडियो मामले में विजिलेंस ने रिकॉर्डिंग करने वाले एजेंट पृथ्वी सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पृथ्वी की गिरफ्तारी के पीछे मामले की वायरल ऑडियो रिकॉर्डिंग के अलावा तीन अन्य रिकॉर्डिंग बनीं, जिन्हें विजिलेंस ने आरोपियों के सीज फोन की फॉरेंसिक जांच के दौरान हासिल किया।

विज्ञापन


पृथ्वी से इन्हीं तीन और रिकॉर्डिंग के संबंध में जब पूछताछ की तो उसने जांच में सहयोग नहीं किया, जिसके बाद शनिवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को छुट्टी के दिन विशेष जज की अदालत में उसे पेश किया, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। आरोपी ने अदालत में जमानत याचिका भी दायर की, जिस पर 9 जून को सुनवाई होगी। घूस लेन-देन के आरोप में तत्कालीन स्वास्थ्य निदेशक भी गिरफ्तार किया जा चुका है, जो अब जमानत पर रिहा है।

अब तक की जांच में विजिलेंस को जो जानकारी हाथ लगी है, उससे यह साफ हो गया है कि रिकॉर्डिंग अप्रैल के तीसरे हफ्ते के दौरान दोनों में हुई बातचीत के दौरान की गई थी। जिस रिकॉर्डिंग के वायरल होने के बाद पृथ्वी खुद को विह्सिल ब्लोवर बताकर भ्रष्टाचार की पोल खोलने का दावा कर रहा था। उससे जब फॉरेंसिक रिपोर्ट में सामने आई तीन अन्य रिकॉर्डिंग के संबंध में पूछताछ की तो वह जवाब नहीं दे पाया। साथ ही उसके पास इस बात का भी जवाब नहीं था कि अप्रैल में हुई रिकॉर्डिंग को मई तक उसने किसी भी सरकारी एजेंसी के पास क्यों नहीं पहुंचाया।
विज्ञापन


वह खुद को जबरन फंसाए जाने की बात कहकर जांच में सहयोग नहीं कर रहा था। चूंकि पृथ्वी के भाजपा के एक कद्दावर नेता से संबंध बताए जा रहे थे। इसी वजह से ही जब मामले में पूर्व स्वास्थ्य निदेशक व पांच लाख मांगने के आरोपी डॉ. एके गुप्ता को गिरफ्तारी हुई थी तो तो आम लोगों से लेकर विपक्ष तक ने पृथ्वी की गिरफ्तारी न होने पर सवाल उठाए थे। अब तीन नए ऑडियो की बात सामने आने पर मिामले में कद्दावर नेता ब्यूरो की जांच की जद में आ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें