रविवार को सीआरपीएफ के डीआईजी पिंजौर प्रताप सिंह ने मौके का जायजा लिया और जांच के आदेश दिए। वहीं, कुल्लू के जरी-मलाणा सड़क पर ब्रिज-4 और डैम साइट के मध्य पहाड़ी धंसने से बंद हुई सड़क चौथे दिन भी बहाल नहीं हो पाई। अवरुद्ध हुई सड़क के दूसरी तरफ स्थानीय लोगों और पर्यटकों के कई वाहन फंसे हुए हैं। कई पर्यटकों ने मलाणा गांव में शरण ली है।
मौसम विभाग ने सोमवार को भी निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 28 जुलाई तक पूरे प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा। रविवार को पालमपुर में 77 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई, जबकि धर्मशाला में 63, नाहन में 47, मनाली में 37, हमीरपुर में 20, कुफरी में 19, शिमला में 15, सोलन में 12, डलहौजी में 8 और सुंदरनगर में 7 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।