शनिवार और रविवार को भी मौसम साफ रहने से पारा और अधिक चढ़ने की संभावना है। शुक्रवार को शिमला में अधिकतम तापमान 20.0, धर्मशाला में 24.8, ऊना में 34.0, नाहन में 28.3, सोलन में 25.0, कांगड़ा में 29.7, बिलासपुर में 31.3, हमीरपुर में 30.2,
चंबा में 27.9, सुंदरनगर में 28.3, भुंतर में 27.5, कल्पा में 15.9, केलांग में 11.8 और डलहौजी में 15.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उधर, वीरवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान - 0.1, कल्पा में 0.4, मनाली में 1.0, शिमला में 8.7 और मंडी में 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा।