फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता दिल्ली के पर्यटक का अभी तक नहीं चला सुराग, मांगा हेलीकॉप्टर

Sat, 14 Apr 2018 09:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन नगरी मनाली में लापता दिल्ली के पर्यटक अखिल की तलाश को अब हेलीकॉप्टर का सहारा लिया जाएगा। इसके लिए कुल्लू पुलिस ने प्रशासन के जरिये हेलीकॉप्टर की मांग की है। जगतसुख और आसपास क्षेत्र में ट्रैकिंग पर आया दल और पुलिस टीम के साथ ग्रामीण भी अखिल की तलाश में जुटे हैं।

विज्ञापन


पर्यटन स्थल कसोल में भी पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया है, लेकिन अभी तक लापता पर्यटक का कोई सुराग नहीं लगा है। बारह सदस्यों का यह दल हामटा सर्किल में ट्रैकिंग करने के बाद लौट रहा था। अखिल का मोबाइल पोर्टर को दिए बैग में था। वापसी के वक्त अखिल अन्य सदस्यों को छोड़कर क्यों आगे निकल गया, इस पर पुलिस भी हैरान है। 

विज्ञापन

ग्रामीण भी कर रहे अखिल की तलाश

ट्रैकिंग दल के लीडर ईशान की मानें तो अखिल वापसी में भनारा कैंपिंग साइट से आगे निकल गया था। इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस जांच में सामने आया है कि किसी ने अखिल को देखा था। इस पर अब सर्च ऑपरेशन आगे बढ़ाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि अखिल के पिता का दिल्ली में अपना कारोबार है। 10 अप्रैल से लापता अखिल की तलाश के लिए पुलिस कड़ी मेहनत कर रही है। इधर, एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि सर्च ऑपरेशन जारी है।

कसोल और जगतसुख इलाके में पुलिस सैलानी को ढूंढ रही है। सर्च ऑपरेशन के लिए हेलीकॉप्टर की मांग भी की गई है। आवश्यकता पड़ी तो आईटीबीपी की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें