हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग ने 18 अक्तूबर तक धूप खिलने के आसार जताए हैं। रविवार को राजधानी शिमला समेत पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। त्योहारों को लेकर बाजारों में खूब रौनक रही। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य रहा और अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री कम रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान केलांग 1.9 डिग्री सेल्सियस और सबसे अधिक उच्चतम तापमान ऊना में 31.4 दर्ज किया गया है।
प्रदेश के प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान शिमला 11.3, सुंदरनगर 13.3, भूंतर 10.6, कल्पा 4.8, धर्मशाला 15.2, ऊना 18.0, नाहन 18.3, केलांग 1.9, पालमपुर 11.5, सोलन 12.0, मनाली 6.0, कांगड़ा 14.6, मंडी 15.1, बिलासपुर 18.0, हमीरपुर 18.2, चंबा 12.4, डलहौजी 12.0 और कुफरी 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राज्य के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान शिमला 21.7. सुंदरनगर 28.7, भुंतर 29.0, कल्पा 19.6, धर्मशाला 22.8, ऊना 31.4, नाहन 27.7, सोलन 25.3, कांगड़ा 28.9, बिलासपुर 29.5, हमीरपुर 28.5, चंबा 26.4, डलहौजी 15.8 और केलांग 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।