फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन्वेस्टर मीट के 60 हजार करोड़ रुपये के एमओयू पुराने: मुकेश

Sun, 13 Oct 2019 06:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री (फाइल फोटो)
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इन्वेस्टर मीट के बहाने मुख्यमंत्री जनता की आंखों में धूल झोंक रहे हैं। सीएम झूठ बोल रहे हैं कि सरकार इन्वेस्टर मीट के लिए 85000 करोड़ के एमओयू साइन कर रही है। सरकार कह रही है कि 25000 करोड़ के एमओयू ऊर्जा क्षेत्र में किए हैं।

विज्ञापन


यह एमओयू सरकारी कंपनियों से किए हैं। इन सरकारी कंपनियों में तो पहले से ही सरकार के शेयर हैं। सच तो यह है कि 60000 करोड़ के एमओयू नए नहीं, बल्कि 8 से 10 साल पुराने हैं। जयराम सरकार पुराने एमओयू को ही रिन्यू करने में लगी है। जयराम ठाकुर इन्वेस्टर मीट के एमओयू पर श्वेतपत्र जारी करें। 

सीएम ने 17 अक्तूबर से धर्मशाला में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में इन्वेस्टर मीट के लिए बैठक बुलाई है। यह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। धर्मशाला में 500 होटलियर्स सरकार की वजह से परेशान हैं। पहले उनकी समस्या सुलझाई जाए। मुख्यमंत्री ने धर्मशाला आकर मोदी और धारा 370 की बात की। यह लोकसभा नहीं, बल्कि उपचुनाव है। मुख्यमंत्री उपचुनाव में कांग्रेस से धर्मशाला के विकास पर डिबेट करें। मुख्यमंत्री बताएं कि उनकी सरकार ने दो साल के कार्यकाल में धर्मशाला के लिए क्या किया।
विज्ञापन


कांग्रेस ने धर्मशाला को दूसरी राजधानी का दर्जा दिया, लेकिन भाजपा ने दो साल में इसे खारिज कर दिया। कांग्रेस ने स्मार्ट सिटी दी, लेकिन जयराम सरकार ने इसकी फंडिंग रोक दी। कांग्रेस ने धर्मशाला को नगर निगम बनाया, लेकिन जयराम सरकार ने वित्तीय रूप से इसका गला घोंट दिया।

दो मंत्रियों की लड़ाई में नगर निगम धर्मशाला पिस गया। कांगड़ा में शीतकालीन प्रवास भाजपा ने बंद कर दिया। आईटी पार्क बनने से पहले ही ग्रहण लगा दिया। ट्यूलिप गार्डन को समाप्त कर दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय के कर्मचारी उपचुनाव में प्रचार कर रहे हैं। सीएम के ओएसडी धर्माणी धर्मशाला में प्रचार में लगे हैं। इस दौरान धर्मशाला उपचुनाव की प्रभारी विप्लव ठाकुर और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कौल सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें