फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेअसर रहा येलो अलर्ट, पूरे प्रदेश में साफ रहा मौसम

Wed, 02 Sep 2020 05:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में बुधवार के लिए जारी किया गया भारी बारिश का येलो अलर्ट बेअसर रहा। बुधवार को प्रदेशभर में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी भी दर्ज हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने वीरवार के लिए भी प्रदेश के छह मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और चार मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। पूरे प्रदेश में आठ सितंबर तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


बुधवार को राजधानी शिमला में दिन भर मौसम साफ रहा। दोपहर के समय हालांकि शहर में कुछ देर के लिए बादल छाए लेकिन, बारिश नहीं हुई। प्रदेश के अन्य जिलों में भी मौसम साफ रहा। बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 36.2, भुंतर में 33.4, कांगड़ा में 32.3, चंबा में 31.4, नाहन में 30.8, सुंदरनगर में 30.7, बिलासपुर में 30.5, हमीरपुर में 30.5, हमीरपुर में 30.2, सोलन में 30.0, धर्मशाला-कल्पा में 26.4,  केलांग में 26.3, शिमला में 22.8 और डलहौजी में 20.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। उधर, मंगलवार रात को जोगिंद्रनगर में 11, कांगड़ा में सात और नगरोटा सूरियां में तीन मिलीमीटर बारिश रिकार्ड हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें