फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में 31 अक्तूबर तक साफ रहेगा मौसम, केलांग में 0.9 डिग्री पहुंचा पारा

Sun, 25 Oct 2020 05:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश में 31 अक्तूबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार  राज्य के विभिन्न भागों में पिछले चौबीस घंटे में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 1 से 2 डिग्री चढ़ा है। राजधानी शिमला सहित अन्य पर्यटन स्थलों में रविवार को दिन भर मौसम साफ रहा और बाजारों में स्थानीय लोगों और पर्यटकों की भीड़ उमड़ी रही।

विज्ञापन


प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान केलांग में 0.9 डिग्री जबकि सबसे अधिक अधिकतम तापमान ऊना 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। शिमला का न्यूनतम तापमान 10.6, सुंदरनगर 10.3, भुंतर 8.7, कल्पा 3.6, धर्मशाला 11.8, ऊना 11.6, नाहन 19.5, केलांग 0.9, पालमपुर 10.5, सोलन 8.5, मनाली 5.2, कांगड़ा 12.2, मंडी 10.0, बिलासपुर 11.5, हमीरपुर 11.3, चंबा 10.0, डलहौजी 9.6 और कुफरी 9.8  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

शिमला का अधिकतम तापमान  शिमला 20.7, सुंदरनगर 28.3, भुंतर 27.2, कल्पा 18.0, धर्मशाला 22.2, ऊना 33.7, नाहन 28.5, सोलन 29.5, कांगड़ा 29.5,  बिलासपुर 31.0, हमीरपुर 30.8, चंबा 26.9, डलहौजी 13.7 और केलांग 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें