राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में शनिवार को मौसम साफ रहा। रविवार को मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 24 से 26 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 27 फरवरी से दोबारा मौसम खराब होने का पूर्वानुमान है।
शनिवार को धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी दर्ज हुई। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 27.0, बिलासपुर में 24.0, हमीरपुर में 23.8, कांगड़ा में 23.4, सुंदरनगर में 22.7, भुंतर में 22.4, नाहन-सोलन में 20.8, चंबा में 21.0, धर्मशाला में 17.6, शिमला में 14.7, कल्पा में 10.1 और केलांग में 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।
क्षेत्र न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग - 4.1
कल्पा - 1.5
मनाली 0.4
डलहौजी 1.0
कुफरी 2.0
शिमला 3.8