फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट विस्तारीकरण से गरीब का कम से कम हो विस्थापन : बाली

Sat, 22 Feb 2020 07:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कांगड़ा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व मंत्री जीएस बाली ने प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि जयराम सरकार कांगड़ा जिले से भेदभाव कर रही है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। कांगड़ा हवाई अड्डे के प्रस्तावित विस्तारीकरण को लेकर उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र और राज्य की तरक्की के लिए हवाई और सड़क कनेक्टिविटी होना बहुत जरूरी है।

विज्ञापन


सरकार को भविष्य को देखते हुए सुनिश्चित करना चाहिए कि विस्तारीकरण से आम आदमी को कम से कम दिक्कत हो। गरीब का कम से कम विस्थापन हो। आरोप लगाया कि भाजपा शासन में फोरलेन को टू लेन के तौर पर विकसित किया जा रहा है। केंद्रीय विश्वविद्यालय का शिलान्यास एक साल पहले केंद्रीय मंत्री ने किया। आज दिन तक निर्माण कार्य में एक भी ईंट नहीं लगी है।

सरकार सस्ती बिजली बेचकर दूसरे राज्यों से महंगी दरों पर खरीद रही है। सीमेंट के दाम आसमान को छू रहे हैं। प्रदेश में शराब सस्ती होने से युवा पीढ़ी पर विपरीत असर पड़ेगा। सीएम कह रहे हैं कि कांगड़ा वाले उनका साथ नहीं दे रहे हैं, लेकिन उनका साथ तो कांगड़ा वासियों ने लोकसभा चुनावों में भाजपा के प्रत्याशी को जिता कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें