फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजन में पहली बार ऊना में 36 डिग्री से पार पहुंचा पारा, चार डिग्री चढ़ा तापमान

Sat, 11 Apr 2020 06:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में मौसम खुलने के साथ ही मैदानी जिलों में गर्मी बढ़ना शुरू हो गई है। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश के सभी क्षेत्रों में रविवार को भी मौसम साफ रहेगा। तापमान में और अधिक वृद्धि दर्ज होने की संभावना है। शनिवार को शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।

विज्ञापन


धूप खिलने से अधिकतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। 13 अप्रैल से प्रदेश के मौसम में बदलाव आने की संभावना है। 14 अप्रैल को हिमाचल के छह मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी जारी की गई है। मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों में 13 से 17 अप्रैल तक बादल बरसने का पूर्वानुमान है।

उधर, मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा। धूप खिलने से गर्मी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। शनिवार को सुंदरनगर, कांगड़ा, बिलासपुर और हमीरपुर में अधिकतम तापमान 31, नाहन में 30, भुंतर में 29, चंबा-सोलन में 28, शिमला-धर्मशाला में 22 और केलांग में 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें