इन जिलाें के लिए ऑरेंज अलर्ट
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के कई भागों में 21 अगस्त तक बारिश का दाैर जारी रहने का पूर्वानुमान है। राज्य में ज्यादातर जगहों पर 17 व 18 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दाैरान कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट है। सप्ताह के बाकी दिनों में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 17 अगस्त को बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी व सिरमाैर जिले के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। जबकि 18 अगस्त को मंडी, कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर व ऊना जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट है। किन्नाैर को छोड़कर अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट है। वहीं अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।
मानसून सीजन में अब तक 183 लोगों को गंवानी पड़ी जान
इस मानसून सीजन में 30 जून से 14 अगस्त तक प्रदेश में आपदा की वजह से 183 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 291 लोग घायल हुए हैं। 31 पक्के और 52 कच्चे मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं 303 कच्चे-पक्के मकानों को आंशिक क्षति पहुंची है। इसके अलावा 14 दुकानों व 260 गोशालाओं को भी नुकसान पहुंचा है। इस अवधि के दाैरान 225 पालतु पशुओं की माैत हो गई। प्रदेश में इस मानसून में नुकसान का आंकड़ा 97,263.91 लाख रुपये पहुंच गया है।
कहां कितनी बारिश
बीते 24 घंटों के दाैरान गुलेर में 132.6, एपी कांगड़ा 101.6, नादौन 96.4, स्लापड़ 66.9, हमीरपुर 48.5, नंगल बांध 48, धर्मशाला 44.3, शिमला 25.8, ऊना 31.4, मंडी 41.0, देहरागोपीपुर 23.2 व मशोबरा में 23.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।