फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में स्वतंत्रता दिवस की शाम दर्दनाक हादसा: बस-बाइक की जोरदार भिड़ंत; युवक को कुचला; सामने आया CCTV फुटेज

Sat, 15 Aug 2026 08:33 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन

सार

हादसे की एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें बाइक और बस की टक्कर का घटनाक्रम कैद हुआ बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस थाना नाहन की टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन
बस ने युवक को कुचला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में स्वतंत्रता दिवस की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा नाहन के मोहल्ला गोबिंदगढ़ में पार्क के समीप पेश आया है, जहां बाइक और एचआरटीसी बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

विज्ञापन


जोरदार थी टक्कर
जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो युवक पेट्रोल पंप से दिल्ली गेट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दिल्ली गेट की तरफ से पेट्रोल पंप की ओर आ रही एचआरटीसी बस से गोबिंदगढ़ मोहल्ले में पार्क के समीप उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर जा गिरे।

एक ने मौके पर ही तोड़ा दम
हादसे में गोबिंदगढ़ निवासी एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तत्काल डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई
हादसे की एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें बाइक और बस की टक्कर का घटनाक्रम कैद हुआ बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस थाना नाहन की टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने हादसे को लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें