फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: रोहतांग सहित चोटियों पर गिरे बर्फ के फाहे, शिमला में छाए रहे बादल; जानें कैसा रहेगा मौसम

Tue, 04 Nov 2025 05:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

दोपहर बाद से माैसम अचानक बिगड़ा और रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों में रुक-रुककर बर्फ के फाहे गिरने का दौर शुरू हुआ। 
विज्ञापन
लाहाैल की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश में बदले मौसम के बीच मंगलवार को रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों में बर्फ के फाहे गिरे। इससे लाहाैल-स्पीति सहित अन्य उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। रोहतांग दर्रा पहुंचे पर्यटकों ने भी बर्फ के फाहों के बीच जमकर मस्ती की। मंगलवार सुबह राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में धूप खिली रही लेकिन दोपहर बाद बादल छा गए।

विज्ञापन


बुधवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। कुछ स्थानों पर बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चलने का भी येलो अलर्ट है। 6 से 10 नवंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आगामी 24 घंटों के दौरान मध्य-उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना जताई है। निचले पहाड़ी/मैदानी इलाकों में इस दौरान कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। इसके बाद अगले 2 से 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

सोमवार रात को ताबो, कुकुमसेरी व केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। शिमला में भी रातें ठंडी हो गई हैं। प्रदेश के 11 स्थानों पर सोमवार रात को तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। सोमवार रात को ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 3.8, कुकुमसेरी में माइनस 0.9 और केलांग में माइनस 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शिमला में न्यूनतम तापमान 9.4, सुंदरनगर में 11.0, भुंतर में 8.2, कल्पा में 3.0, धर्मशाला में 13.4, ऊना में 13.3, नाहन में 13.2, सोलन में 7.0, मनाली में 5.9, कांगड़ा में 12.8, मंडी में 11.0, हमीरपुर में 10.9, कुफरी में 7.9, नारकंडा में 5.9, भरमाैर में 7.6, रिकांगपिओ में 5.7 और पांवटा साहिब में 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
क्षेत्र अधिकतम तापमान

ऊना 31.2
हमीरपुर 29.8

कांगड़ा 28.1
नाहन 27.7

मंडी 27.7
सोलन 25.5

धर्मशाला 24.0
शिमला 20.4

मनाली 19.2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें