हिमाचल में दो फरवरी तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। शिमला में धूप खिलने के साथ हल्के बादल भी छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने दो फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।
बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 23.0, बिलासपुर में 21.5, हमीरपुर में 21.3, सोलन में 21.0, भुंतर में 20.5, सुंदरनगर में 20.4, कांगड़ा-सोलन-मंडी में 20.1, चंबा-नाहन में 18.8, धर्मशाला में 15.8, शिमला में 14.8, मनाली में 14.4, कल्पा में 10.5, डलहौजी में 7.1 और केलांग में माइनस 2.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
उधर, मंगलवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 11.9, कल्पा में माइनस 3.2, मनाली में माइनस 0.8, सोलन में 0.4, भुंतर में 0.3, मंडी में 1.1, सुंदरनगर में 1.2, धर्मशाला में 2.6, शिमला में 3.6, कांगड़ा में 2.9, बिलासपुर में 4.0, हमीरपुर में 4.3, ऊना में 5.2 और नाहन में 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।