प्रदेश के सभी क्षेत्रों में 27 नवंबर तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में भी कमी दर्ज हुई। ऊना में सबसे अधिक 26.6 डिग्री ही पारा दर्ज हुआ। शुक्रवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 24.6, हमीरपुर में 24.4, कांगड़ा में 24.0, धर्मशाला-भुंतर में 23.0, मंडी में 22.9, नाहन में 22.8, सोलन में 22.0, सुंदरनगर में 21.6, शिमला में 16.6, मनाली में 16.1 और केलांग में 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उधर, वीरवार रात से शुक्रवार तड़के तक ताबो में माइनस 4.6, कुकुमसेरी में माइनस 2.8, केलांग में माइनस 2.1, कल्पा में 0.2, शिमला में 7.6, सुंदरनगर 5.7, भुंतर 4.1, धर्मशाला 9.4, ऊना 8.5, नाहन 9.1, पालमपुर 5.5, सोलन 4.8, मनाली 2.9, कांगड़ा 8.4, मंडी 8.1, बिलासपुर 10.5, हमीरपुर 7.2, जुब्बड़हट्टी 8.4, कुफरी 5.8, नारकंडा 3.9, भरमाैर 5.5, रिकांगपिओ 3.1, सेऊबाग 3.4, बरठीं 7.0, कसाैली 9.7, सराहन 5.2, देहरा गोपीपुर 9.0, व बजाैरा में 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अधिकतम तापमान में गिरावट के आसार
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 27 नवंबर तक माैसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। वहीं 3-4 दिनों के दौरान राज्य में कम से कम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। ऊंचे और मध्य पहाड़ी इलाकों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। हालांकि राज्य के निचले पहाड़ी और मैदानी इलाकों में अधितम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
चंबा में आधी रात को लगे भूकंप के झटके
चंबा जिले में गुरुवार मध्यरात्रि भूकंप के झटके लगे। भूकंप के झटकों से घरों की खिड़कियां और दरवाजे हिलता देख लोग खुली जगह पर आ गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप रात 12: 39 बजे आया। जमीन के भीतर इसकी गहराई 10 किलोमीटर रही। उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि भूकंप के झटके से जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं है।