फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने के आसार, ऊना में 38 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा

Sat, 22 May 2021 07:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में 23 और 24 को मौसम खराब रहेगा। शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
हिमाचल का मौसम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक हफ्ते तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में 23 और 24 को मौसम खराब रहेगा। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन क्षेत्रों में 25 से 28 मई तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस नीचे और अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। राजधानी शिमला और आसपास के इलाकों में शनिवार को मौसम शुष्क रहा।  

शनिवार को कल्पा का न्यूनतम तापमान 5.6, शिमला 14.5, सुंदरनगर 16.3, भुंतर 13.9, धर्मशाला 15.6, ऊना 22.2, नाहन 20.1, केलांग 3.0, पालमपुर 16.0, सोलन 15.2, मनाली 10.0, कांगड़ा 17.6, मंडी 16.0, बिलासपुर 18.0, हमीरपुर 17.6, चंबा 14.2, डलहौजी 12.3 और कुफरी 12.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन


शिमला का अधिकतम तापमान 24.4, सुंदरनगर 33.2, भुंतर 31.6, कल्पा 20.4, धर्मशाला 26.8,  ऊना 38.0, नाहन  30.9, सोलन 31.5, कांगड़ा 33.2, बिलासपुर 37.5, हमीरपुर 33.2, चंबा 31.1, डलहौजी 17.1 और केलांग 16.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें