सितंबर के दौरान गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़े
वहीं प्रदेश में मानसून कमजोर होते ही पारा लगातार चढ़ रहा है। सोमवार को कांगड़ा में पहली बार अधिकतम तापमान सितंबर में 35 डिग्री पहुंचा। इससे पहले सितंबर 2020 में 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। राजधानी शिमला में 30 साल बाद अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज हुआ। इससे पहले सितंबर 1994 में शिमला में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री रहा था। प्रदेश में सितंबर के दौरान गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हिमाचल के 16 स्थानों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक रहा।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 18.0, सुंदरनगर 21.0, भुंतर 19.5, कल्पा 12.0, धर्मशाला 19.9, ऊना 22.6, नाहन 24.1, केलांग 10.2, पालमपुर 18.0, सोलन 20.5, मनाली 15.6, कांगड़ा 20.6, मंडी 22.7, बिलासपुर 23.8, चंबा 20.9, डलहाैजी 17.1, कुकुमसेरी 8.6, कसाैली 20.1, पांवटा साहिब 26.0, देहरा गोपीपुर 26.0, ताबो 8.9, मशोबरा 18.3 व सैंज में 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कहां कितना अधिकतम पारा
बिलासपुर 37.3
ऊना 37.0
चंबा 36.4
धौलाकुआं 36.0
नेरी 35.9
ताबो 35.2
बरठीं 35.2
कांगड़ा 35.0
भुंतर 35.0
सुंदरनगर 35.1
मंडी 34.2
सोलन 32.0
नाहन 31.1
धर्मशाला 31.1
इस मानसून सीजन में सामान्य से 21 फीसदी कम बरसे बादल
इस मानसून सीजन में 24 सितंबर तक सामान्य से 21 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि के लिए 723.1 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया, लेकिन वास्तव में 573.7 मिलीमीटर बारिश ही दर्ज की गई। बिलासपुर में सामान्य बारिश दर्ज हुई। जबकि चंबा में सामान्य से 34, हमीरपुर 31, कांगड़ा 9, किन्नाैर 20, कुल्लू 19, लाहाैल-स्पीति 69, मंडी 4, सिरमाैर 9, सोलन 21 व ऊना में 35 फीसदी कम बारिश हुई। केवल शिमला में ही सामान्य से 15 फीसदी अधिक बारिश दर्ज हुई है।