मौसम विज्ञान के अलर्ट के बीच मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में चार स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश के मैदानी व कम ऊंचाई वाले भागों में 12 व 13 जून को भी हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं कुछ भागों में अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के ऊंचाई वाले भागों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। 14 जून को मैदानी व मध्य पर्वतीय कुछ स्थानों पर भी बारिश हो सकती है। 15 से 17 जून तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है।