फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: चार स्थानों पर पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार, कुछ भागों में तीन दिन बारिश के आसार

Tue, 11 Jun 2024 06:37 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

 मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश के मैदानी व कम ऊंचाई वाले भागों में 12 व 13 जून को भी हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन
हिमाचल का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विज्ञान के अलर्ट के बीच मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में चार स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश के मैदानी व कम ऊंचाई वाले भागों में 12 व 13 जून को भी हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं कुछ भागों में अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना है।  मौसम विभाग के अनुसार राज्य के ऊंचाई वाले भागों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। 14 जून को मैदानी व मध्य पर्वतीय कुछ स्थानों पर भी बारिश हो सकती है। 15 से 17 जून तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है।

विज्ञापन

अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
नेरी 44.8
ऊना 42.8 
धौलाकुआं 42.6
बिलासपुर 42.1
हमीरपुर 40.8
बरठीं 40.0
सुंदरनगर 40.0
कांगड़ा 39.8
चंबा 39.1
मंडी 38.8
नाहन 38.0
भुंतर 37.0
बजौरा 37.5
सोलन 36.0
धर्मशाला 35.4
शिमला 30.4
 
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान 
शिमला में न्यूनतम तापमान 18.6, सुंदरनगर 18.1, भुंतर 15.9, कल्पा 9.6, धर्मशाला 23.4, ऊना 20.4, नाहन 23.1, केलांग 5.1, पालमपुर 20.5, सोलन 18.4, मनाली 13.4, कांगड़ा 20.7, मंडी 17.9, बिलासपुर 18.4, हमीरपुर 17.5, चंबा 17.0, डलहौजी 19.5, जुब्बड़हट्टी 22.4, कुफरी 16.2, कुकुमसेरी 6.9, नारकंडा 13.1, रिकांगपिओ 12.4, धौलाकुआं 21.1, बरठीं 17.1, कसौली 22.8, पांवटा साहिब 25.0, देहरा गोपीपुर 26.0, ताबो 5.2, समदो 9.5, मशोबरा 17.1, नेरी 28.3, सैंज 17.4 और बजौरा में 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें