इन जिलों में बर्फबारी की संभावना
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 16 और 21 जनवरी को मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों बारिश-बर्फबारी की संभावना है। जबकि निचले पर्वतीय-मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसी तरह आज रात सहित 17, 18, 19 और 20 जनवरी को राज्य के मध्य और उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। चंबा, कांगड़ा, किन्नाैर, कुल्लू, लाहाैल-स्पीति, मंडी व शिमला जिले के कई भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है।
आगामी दिनों में तापमान गिरने की संभावना, कोहरे का भी अलर्ट
वहीं अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। इसके बाद अगले 3-4 दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। 15 से 19 जनवरी तक निचले पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट है। वहीं 16 जनवरी को निचले पहाड़ी-मैदानी और मध्य क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर ठंडे दिन की स्थिति रहने की संभावना है।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 4.2, सुंदरनगर 2.0, भुंतर 0.3, कल्पा -0.8, धर्मशाला 5.0, ऊना 1.7, नाहन 6.5, केलांग -9.1, पालमपुर 2.0, मनाली 0.6, कांगड़ा 4.2, मंडी 2.9, बिलासपुर 3.5, हमीरपुर 2.9, डलहाैजी 4.9, कुफरी 2.2, कुकुमसेरी -12.1, नारकंडा 1.7, भरमाैर 1.1, रिकांगपिओ 1.6, सेऊबाग 0.0, धाैलाकुआं 5.4, बरठीं 2.3, समदो -9.0, कसाैली 5.6, सराहन 1.3, ताबो -13.2 व बजाैरा में 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।