इन जिलों में होगी बारिश-बर्फबारी
माैसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 8 व 9 दिसंबर को लाहौल-स्पीति, चंबा, किन्नौर, कांगड़ा, शिमला और कुल्लू जिले में हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। जबकि सोलन, सिरमौर, ऊना, बिलासपुर, मंडी और हमीरपुर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। 10 दिसंबर को राज्य के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 7 दिसंबर तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, उसके बाद अगले तीन दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में तापमान लगभग 3-4 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा।
आठ स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में
प्रदेश में भुंतर सहित आठ स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। शिमला में न्यूनतम तापमान 8.4, सुंदरनगर 1.6, भुंतर -0.7, कल्पा -1.8, धर्मशाला 6.0, ऊना 2.6, नाहन 7.3, पालमपुर 2.5, सोलन 0.7, मनाली 0.5, कांगड़ा 4.5, मंडी 3.3, बिलासपुर 4.0, हमीरपुर 3.1, जुब्बड़हट्टी 5.6, कुफरी 6.0, कुकुमसेरी -6.0, नारकंडा 3.8, भरमाैर 3.2, रिकांगपिओ 0.4, सेऊबाग -0.2, धाैलाकुआं 5.3, बरठीं 1.6, समदो -3.0, सराहन 6.2, देहरा गोपीपुर 7.0, ताबो -7.2 व बजाैरा में -0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।