प्रदेश में दो दिनों तक साफ रहने के बाद मौसम के फिर बिगड़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 10 व 12 मार्च की रात से लगातार दो ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य के कई भागों में चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 10 मार्च को उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर मौसम खराब रह सकता है। 11 से लेकर 14 मार्च तक ऊंचाई वाले कई भागों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। वहीं, निचले व मैदानी क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में अंधड़ व बिजली चमकने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है।
प्रमुख स्थानों का न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 4.6, सुंदरनगर 4.5, भुंतर 3.0, कल्पा -3.0, धर्मशाला 9.9, ऊना 5.4, नाहन 8.3, पालमपुर 4.0, सोलन 3.7, मनाली 0.6, कांगड़ा 6.5, मंडी 4.4, बिलासपुर 6.8, चंबा 6.3, डलहौजी 4.0, जुब्बड़हट्टी 6.4, कुफरी 2.1, कुकुमसेरी -8.3, नारकंडा 0.1, भरमौर 2.2, रिकांगपिओ 0.4, सेऊबाग 2.0, धौलाकुआं 8.1, बरठीं 5.4, पांवटा साहिब 11.0, सराहन 4.0 और देहरागोपीपुर में 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
अधिकतम तापमान
शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 25.2, बिलासपुर24.1, कांगड़ा-सुंदरनगर 23.6, नाहन 23.3, भुंतर 23.4, सोलन 22.2, मंडी 22.9, चंबा 22.1, धर्मशाला 19.0, शिमला15.9, भरमौर 15.1, रिकांगपिओ 12.8, नारकंडा 11.1, कुफरी 10.7 और कल्पा में 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।