जानें मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 14 अगस्त तक बारिश जारी रहेगी। 10 व 11 अगस्त को कई भागों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 8-9 व 12 से 14 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया। स्थानीय लोगों व पर्यटकों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। लोगों को अपनी यात्रा को मौसम की स्थिति के अनुसार प्लान करने के लिए कहा गया है। कांगड़ा, मंडी, शिमला व सिरमौर जिले के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में बाढ़ का जोखिम
अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश के चंबा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों और आसपास के इलाकों में मध्यम स्तर के बाढ़ का जोखिम है। मौसम विभाग के अनुसार 16 से 22 अगस्त के दौरान राज्य में अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है। इस अवधि के लिए राज्य में औसत वर्षा सामान्य रहने की संभावना है।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 16.5, सुंदरनगर 21.3, भुंतर 22.0, कल्पा 15.4, धर्मशाला 19.0, ऊना 23.0, नाहन 23.3, पालमपुर 20.0, सोलन 20.2, मनाली 19.1, कांगड़ा 22.0, मंडी 23.7, बिलासपुर 25.0, हमीरपुर 24.8, चंबा 23.2, जुब्बड़हट्टी 20.0, कुफरी 15.9, कुकुमसेरी 13.0, नारकंडा 13.8, रिकांगपिओ 18.1, घौलाकुआं 25.0, कसौली 17.7, पांवटा साहिब 25.0, देहरा गोपीपुर 26.0 व सैंज में 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।