कार-स्कूटी की टक्कर में एक की मौत
जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के तहत पड़ते बडूही मेन चौक पर बुधवार देर रात को एक कार व स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार रोहित कुमार पुत्र बतन सिंह गांव डीहर तथा मुनीश कुमार पुत्र हेमराज गांव बगनाल अमबेहडा घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में उपचाराधीन के लिए पहुंचाया गया। इसके बाद दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया, लेकिन रोहित कुमार ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं पर मुनीश कुमार पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन हैं। मामला दर्जकर जांच जारी है।