घरों में घुसा मलबा, परिवार से भागकर बचाई जान
जिला चंबा के भटियात की गाहर पंचायत के जुलाकड़ी गांव में बुधवार देर रात को तेज बारिश के चलते कई घरों में पानी और मलबा घुस गया। घर में सो रहे परिवार को अपनी जान बचाने के लिए खिड़की से भागना पड़ा। वहीं, भरमौर-पठानकोट हाईवे केरू पहाड़ के पास गुरुवार भूस्खलन से बंद हो गया। दोपहर 12:00 बजे मार्ग वाहनों के लिए बहाल हुआ।
गोशालाएं व दुकान क्षतिग्रस्त
भूस्खलन के चलते गुरुवार को संगड़ाह क्षेत्र की पांच और शिलाई क्षेत्र की चार सड़कें बंद हुईं, जिन्हें शाम 5:30 बजे आवाजाही के लिए खोल दिया गया। इसके अलावा रेणुकाजी क्षेत्र में भारी बारिश से दो गोशालाएं गिरने से दो लाख और ददाहू में एक दुकान क्षतिग्रस्त होने से 50,000 हजार का नुकसान हुआ। जिले के अन्य मार्गों पर भी पत्थर व मलबा आने से आवाजाही प्रभावित हुई।
लगातार 10 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट
मौमस विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से लगातार 10 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। किन्नौर व लाहौल-स्पीति को छोड़कर अन्य सभी जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट है। प्रदेश में 12 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। वहीं, बुधवार रात को नाहन में 71.4, पच्छाद 47.2 ऊना 52.4, नंगल 20.4, बिलासपुर के काहू में 37.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 16.5, सुंदरनगर 19.3, भुंतर 17.8, कल्पा 12.2, धर्मशाला 19.2, ऊना 21.5, नाहन 21.6, केलांग 9.6, पालमपुर 18.5, सोलन 18.5, मनाली 14.3, कांगड़ा 20.4, मंडी 19.3, बिलासपुर 21.0, हमीरपुर 21.3, चंबा 19.8, डलहौजी 10.6, जुब्बड़हट्टी 18.9, कुफरी 14.2, कुकुमसेरी 11.2, नारकंडा 12.2, भरमौर 10.0, रिकांगपिओ 14.7, सेऊबाग 16.8, धौलाकुआं 24.9, बरठीं 21.7, मशोबरा 16.1, सराहन 16.5 और देहरागोपीपुर में 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
अधिकतम तापमान
ऊना में अधिकतम तापमान 32.6, शिमला 22.6, डलहौजी 21.5, चंबा 27.7, केलांग 17.1, धर्मशाला 26.0, कांगड़ा 30.4, हमीरपुर 31.9, सुंदरनगर 31.5, बरठीं 31.8, बिलासपुर 29.5, कल्पा 21.6, रिकांगपिओ 28.0, भुंतर 33.4 और जुब्बड़हट्टी 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।