राज्यपाल ने दलाईलामा को दी जन्मदिवस की बधाई
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने वीरवार को तिब्बत के आध्यात्मिक धर्मगुरु, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता दलाईलामा से दूरभाष पर बातचीत कर उन्हें उनके 88वें जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दलाईलामा के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। राज्यपाल ने कहा कि उनका प्यार, करुणा और क्षमाशीलता का संदेश मानवता के लिए एक बड़ी सीख है। शांति का उनका संदेश तथा अहिंसा, अंतर धार्मिक मेल-मिलाप, सार्वभौमिक उत्तरदायित्व और करुणा के उनके विचार मानव समाज के लिए आज अधिक प्रासंगिक हैं।