फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल माैसम ने बदली करवट: धर्मशाला में झमाझम बारिश, राज्य में इतने दिन बरसेंगे बादल, आठ जिलों के लिए अलर्ट

Thu, 24 Sep 2026 06:50 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/धर्मशाला।

सार

प्रदेश के कई भागों में माैसम ने करवट बदली है। धर्मशाला में शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई। अचानक बदले माैसम से तापमान में भारी गिरावट आई। शिमला में दिनभर माैसम साफ रहा। 
विज्ञापन
धर्मशाला में तेज हवाओं के साथ बारिश। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में माैसम ने करवट बदली है। धर्मशाला में गुरुवार को मौसम के कई रंग देखने को मिले। दिन के समय जहां तेज धूप थी और तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया था, वहीं शाम 5:30 बजे अचानक तेज हवाएं और हल्की बारिश शुरू हो गई। माैसम में आए बदलाव से तापमान में भारी गिरावट आई है। तापमान लुढ़ककर 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ गया, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बारिश के तुरंत बाद आसमान में एक शानदार नजारा देखने को मिला। धूप और बारिश के इस खूबसूरत संगम से आसमान में एक इंद्रधनुष उभर आया, जिसने धर्मशाला की इस सुहावनी शाम को और भी खुशनुमा बना दिया। ऊना में बूंदाबांदी हुई। शिमला में दिनभर माैसम साफ रहा। 

विज्ञापन

राज्य में इतने दिन बरसेंगे बादल
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 24, 25 और 30 सितंबर को राज्य में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। 26 और 29 सितंबर को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। वहीं 26 सितंबर को कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 27 और 28 सितंबर को राज्य में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।  साथ ही 27 सितंबर को कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश और 28 सितंबर कुछ जगहों पर भारी बारिश होने का अलर्ट है। राज्य में कुछ जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

इन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट
 28 सितंबर के लिए शिमला, सोलन व सिरमाैर जिले के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट है। 26 सितंबर को शिमला, सोलन व सिरमाैर में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट है। 27 सितंबर को बिलासपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन व किन्नाैर के लिए बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अलर्ट है। सिरमाैर के लिए अंधड़ के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

तापमान में गिरावट के आसार
अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद, अगले 2-3 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। अगले 4-5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 2-5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान
ऊना 34.4
बिलासपुर 32.5
मंडी 32.4
भुंतर 31.0
कांगड़ा 30.8
नाहन 29.1
सोलन 28.0
धर्मशाला 28.0
मनाली 24.4
शिमला 24.0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें