156 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित, कच्ची ढांक में फिर धंसी सड़क
वहीं जगह-जगह भूस्खलन के चलते शुक्रवार सुबह 10:00 बजे तक राज्य में एक एनएच सहित 48 सड़कें बाधित थीं। इसके अतिरिक्त 156 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित हैं। सिरमाैर जिले में सबसे अधिक सड़कें बाधित हैं। वहीं, सिरमाैर जिले में पांवटा-सतौन के बीच कच्ची ढांक में एनएच-707 फिर धंस गया है। हर साल यहां सड़क धंसती है। जानकारी के अनुसार रात दो बजे सड़क धंसनी शुरू हुई। छोटे वाहनों की बड़ी मुश्किल से आवाजाही हो पा रही है।
1 से 27 सितंबर तक सामान्य से पांच फीसदी अधिक बारिश
1 से 27 सितंबर तक राज्य में सामान्य से पांच फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई। इस अवधि के लिए 117.4 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया, लेकिन वास्तव में 122.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। बिलासपुर में सामान्य से 32, हमीरपुर 5, कांगड़ा 26, किन्नाैर 41, मंडी 66, शिमला 32, सिरमाैर 76 व सोलन में 31 फीसदी अधिक बारिश हुई। हालांकि चंबा, कुल्लू, लाहाैल-स्पीति व ऊना में सामान्य से कम बारिश हुई है।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 14.8, सुंदरनगर 19.6, भुंतर 19.2, कल्पा 11.2, ऊना 22.4, नाहन 21.2, केलांग 9.8, पालमपुर 16.2, सोलन 18.4, मनाली 14.9, कांगड़ा 20.4, मंडी 20.5, बिलासपुर 23.3, चंबा 22.5, डलहाैजी 13.3, भरमाैर 16.5, कसाैली 17.3, पावंटा साहिब 23.0, देहरा गोपीपुर 23.0 व मशोबरा में 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।