प्रदेश के कई क्षेत्रों में बुधवार को ओलावृष्टि और बारिश से फसलों और सेब के पौधों को नुकसान हुआ है। ऊपरी शिमला सहित जिला मंडी के सराज क्षेत्र में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से सेब के पेड़ों से फूल झड़ गए। कई जगह लगाए गए नेट भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। गेहूं, जौ सहित नकदी फसलों को बारिश से क्षति पहुंची है। बारिश से खेतों में काटकर रखी गेहूं भी कई क्षेत्रों में भीग गई। जिला कांगड़ा में अंधड़ के कारण आम तथा लीची के पेड़ों पर आए अंकुर को भी नुकसान पहुंचा है।