फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: ताबो का न्यूनतम तापमान -10.4 डिग्री सेल्सियस तक गिरा, इस दिन से बारिश-बर्फबारी के आसार

Tue, 26 Nov 2024 01:37 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

 ताबो का न्यूनतम तापमान इस सर्दी के सीजन में पहली बार-10.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। तीन अन्य स्थानों का न्यूनतम पारा भी माइनस में चल रहा है।
विज्ञापन
तापमान गिरने से जम गया झरना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में शीतलहर बढ़ गई है। कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठिठुरन बढ़ गई है। ताबो का न्यूनतम तापमान इस सर्दी के सीजन में पहली बार-10.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। तीन अन्य स्थानों का न्यूनतम पारा भी माइनस में चल रहा है। शिमला के न्यूनतम तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। शिमला में 25 नवंबर को न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।  मंगलवार को यह 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, सोलन व ऊना का न्यूनतम पारा शिमला से भी कम दर्ज किया गया है।

विज्ञापन



ये भी पढ़ें: Himachal News: परवाणू से शिमला तक 6,800 करोड़ में बनेगा 38 किलोमीटर लंबा रोपवे

विज्ञापन

इस दिन से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 29 नवंबर से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य के लाहाैल-स्पीति, चंबा, कांगड़ा, किन्नाैर व कुल्लू जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों 
में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 30 नवंबर व 2 दिसंबर को इन क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। उधर, बिलासपुर और सुंदरनगर क्षेत्र सुबह-शाम 28 नवंबर तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 7.4, सुंदरनगर 5.3, भुंतर 3.1, कल्पा 0.2, धर्मशाला 8.6, ऊना 6.5, नाहन 10.4, केलांग -3.6, पालमपुर 5.5, सोलन 4.1, मनाली 2.0, कांगड़ा 7.0, मंडी 6.2, बिलासपुर 7.5, हमीरपुर 6.8, चंबा 6.9, डलहाैजी 6.1, कुफरी 3.5, कुकुमसेरी -5.6, नारकंडा 2.8, भरमाैर 4.5, रिकांगपिओ 2.0, सियोबाग 2.5, बरठीं 5.8, समदो -1.5, कसाैली 8.5, सराहन 8.1, ताबो -10.4 व बजाैरा में 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

नवंबर में सामान्य से 99 फीसदी कम बारिश
राज्य में नवंबर में सामान्य से 99 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि के दाैरान बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नाैर, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमाैर, सोलन व ऊना जिले में सामान्य से 100 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। जबकि लाहाैल-स्पीति जिले में सामान्य से 96 फीसदी कम बारिश हुई है। इस अवधि के लिए  प्रदेश में15 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया, लेकिन वास्तव में 0.2 मिमी बारिश ही हुई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें