फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर शुरू होगा बारिश का सिलसिला, जमकर बरसेंगे बदरा

Fri, 18 Aug 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के कई क्षेत्रों में शनिवार से दोबारा बारिश का सिलसिला शुरू होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने 19 से 22 अगस्त तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन


सितंबर माह के अंत में प्रदेश से मानसून के विदा होने की संभावना है। उधर, बीते चार दिनों से प्रदेश में धूप खिलने से पारा दो से तीन डिग्री तक बढ़ गया है।

वीरवार को राजधानी शिमला में दिन भर धूप खिली रही। शहर में पारा चढ़ने के साथ ही उमस भी बढ़ गई है। मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ने से लोगों के खूब पसीने निकल रहे हैं।
विज्ञापन


वीरवार को शिमला में अधिकतम तापमान में 25.9, ऊना में 36.0, धर्मशाला में 28.8, नाहन में 28.7, सोलन में 29.2, सुंदरनगर में 32.8, भुंतर में 34.0, कांगड़ा में 32.2, मंडी में 31.2, हमीरपुर में 33.0 और बिलासपुर में 33.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें