फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में दिवाली के बाद बदलेगा मौसम: 10 और 11 नवंबर को बारिश-बर्फबारी के आसार; जानें अपडेट

Fri, 06 Nov 2026 09:40 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश में दिवाली के बाद मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 10 और 11 नवंबर को मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। प्रदेश में फिलहाल तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है।

विज्ञापन
हिमाचल मौसम अपडेट। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में दिवाली के बाद मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद 10 और 11 नवंबर को बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में 9 नवंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके बाद मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, उच्च पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


शिमला में वीरवार को हल्के बादल छाए रहे। प्रदेश में इन दिनों अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हालांकि कुछ स्थानों पर रात के तापमान में गिरावट भी आई है। कुकुमसेरी में सबसे कम न्यूनतम तापमान माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि ऊना में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

प्रदेश के प्रमुख शहरों के न्यूनतम तापमान की बात करें तो शिमला में 11.5 डिग्री, सुंदरनगर में 9.9, भुंतर में 7.7, कल्पा में 3.5, धर्मशाला में 12.8, ऊना में 13.5, नाहन में 13.5, केलांग में 0.7, पालमपुर में 10.2, सोलन में 8.9, मनाली में 5.8, कांगड़ा में 11.8, मंडी में 10.8, बिलासपुर में 11.0, चंबा में 9.9, कुफरी में 9.0, कुकुमसेरी में माइनस 1.8, भरमौर में 6.7 और पांवटा में 18.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक बढ़ोतरी ऊना में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई, जबकि शिमला में 2.0 डिग्री की वृद्धि हुई। सुंदरनगर में 1.3, भुंतर में 0.6, कल्पा में 1.3, धर्मशाला में 1.0, केलांग में 1.6 और मनाली में 1.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, नाहन में 2.0, पालमपुर में 1.2, बिलासपुर में 0.3 और चंबा में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई।

प्रदेश के अधिकतम तापमान में भी औसतन 1.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि मनाली और चंबा में अधिकतम तापमान में गिरावट आई। मनाली में 0.2 डिग्री और चंबा में 3.9 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। इसके विपरीत शिमला में अधिकतम तापमान 1.9 डिग्री, सुंदरनगर में 3.7, ऊना में 4.6, केलांग में 4.0, पालमपुर में 2.3 और कांगड़ा में 3.1 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। मौसम में आने वाले इस बदलाव से प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ने की संभावना है। ऐसे में 10 और 11 नवंबर को मौसम की स्थिति पर लोगों और पर्यटकों की नजर रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें